प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक सम्पन्न…..करजी और कटोरा ग्राम पंचायत के सचिवो को कारण बताओ नोटिस जारी

Estimated read time 1 min read

करजी और कटोरा ग्राम पंचायत के सचिवो को कारण बताओ नोटिस जारी

बैकुंठपुर।

जिले के बैकुंठपुर जनपद में लक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर ग्राम पंचायत सचिव करजी और कटोरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लंबित आवासों का नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित मापदंडो के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण कराने के दिए निर्देश।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक समस्त ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों के प्रगति के सबंध में 25 मई को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए. पन्ना ने जनपद पंचायत सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मुख्यमंत्री आवास योजना तथा पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने लक्षित स्वीकृत आवासों की समीक्षा करते हुए पूर्ण-अपूर्ण आवास, लंबित आवास और जीओ टैगिंग के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार साहयकों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर सभी लंबित आवास निर्माण को आगामी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयोजित बैठक में सीईओ ने ग्राम पंचायत वार लक्ष्य के अनुरूप समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में वित्तीय वर्ष 2024 से 2026 तक 13081आवास स्वीकृत है जिसमें से आज पर्यंत 7644 आवास पूर्ण हो चुके है तथा 5437 आवास अभी भी पूर्णता हेतु लंबित है। मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत 207 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें 45 प्रतिशत आवास पूर्ण हुए है।

सभी द्वितीय किस प्राप्त आवासों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है तथा अप्रारम्भ आवास को 7 दिवस में प्लीथ लेवल तक कार्य पूर्ण कर जिओ टैगिंग करने के निर्देश दिए है।आवास पूर्णता की प्रगति अत्यंत धीमी प्रगति पर सम्बंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओं नोटिस भी जारी किए गए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना अधिकता देखते हुवे मेसन प्रशिक्षण के लिए ग्राम पंचायत तेंदुआ, करजी, भाड़ी, खाडा और खोडरी से 35-35 इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची मंगाई गई है। उक्त समीक्षा बैठक कार्यक्रम अधिकारी,विकास खण्ड आवास कॉर्डिंनेटर, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours