झुमका में आयोजित जश्ने जबां देखने निकले युवक की कार की ठोकर से मौत….कार्यक्रम से लौट रहे तीन अलग-अलग सडक हादसे में घायल…..हादसे की वजह नशे की हालत में वाहन चालना बताया जा रहा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में झुमका तट पर बने में ओपन एयर थियेटर में आयोजित दो दिवसीय जश्ने जबां कार्यक्रम देखने के लिए घर निकले व्यक्ति की बाइक को कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर से बाईक सवार को वाहन समेत कई मीटर घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मृतक विकास पटेल (34) बैकुंठपुर के भाडी का रहने वाला है वह अपने घर से रात तकरिबन 12.30 बजे अपनी सोल्ड बाइक पर सवार होकर झुमका में हो रहे जश्ने जबां दखने जा रहा है। इस दौरान सडक पर आमने सामने की टक्कर में कार सीजी 12 बी.य.ू 7597 ने उसकी मोटर साईकिल को ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी के वाहन को कब्जे में ले लिया गया है जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

तीन अन्य घायल गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा रामानुज स्कूल के सामने स्कूटी और बाइक की टक्कर हुई । जबकि दूसरा हादसा महलपारा में बाइक और बाइक की टक्कर हुआ। वहीं पर तीसरा हादसा रामसेतु होटल के समीप बाइक चालक को कर ने पीछे से ठोकर मार दी तीनों हादसों में एक घायल बेहद गंभीर बताई जा रहा है जबकि दो सुरक्षित बताया जा रहे हैं। बीती रात चारो सडक हादसे की वजह शराब के नशे को बताया जा रहा है। सभी झुमका के कार्यक्रम से लौट रहे थे। चारो हादसों का समय रात 11 बजे से 2.30 के बीच की बताई जा रही थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours