न्यूलाईफ बीएससी नर्सिंग सातवें सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित है। बी.एस.सी. नर्सिंग सातवां सेमेस्टर के छा़त्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिसमें न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुण्ठपुर में अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग सातवां सेमेस्टर के छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है। जसमें छात्रा अंजली यादव एवं शिलोचना ने 79 प्रतिशत लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किये, रेशमी साहू 77.60 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान तथा सुनीता अहिरवार 76.80 प्रतिशत लेकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है, छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता-पिता एवं संस्था के प्रबंधन एवं प्राचार्य तथा समस्त शिक्षकों को दिया। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours