रतनपुर से मोटर सायकल से लाया गांजा, सूचना पर बैकुंठपुर पुलिस ने भंडारपारा में दबोचा
16 किलो गांजा 1,32,560 रु. व मोटर सायकल सहित कुल 1,82,560 का सामन किया जप्त
बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में संचालित अवैध नशीले पदार्थ के सेवन व विक्रय पर पूर्ण अंकुश लगाने जाने के सख्त निर्देश एसपी कोरिया दिए जाने के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरूद्ध शख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश सुरेषा चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेष साहू, की निगरानी में किया जा रहा है। थाना प्रभारी बैकुंठपुर के द्वारा टीम गठित कर 03 जून को थाना बैकुंठपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भंडारपारा में मुखबिर द्वारा सूचना पर सलबा केरीलधोवा का सुलेश सिंह खडगवा रतनपुर तरफ से अपने साथी के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा मोटर सायकल में लाया है, भंडारपारा घुटरी पास ग्राहक को गांजा लेने बुलाया है, कि सूूचना पर रेड कार्यवाही कर सुलेश सिंह पिता रंग बहादूर सिंह निवासी सलवा करीलधोवा बैकुंठपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 16.70 किलो जिसकी मल्य 1,32,560 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सुपर स्पेलेडर सीजी 16 सीआर 2139 किमती 50,000 रुपये कुल किमती 1,82,560 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, आर. दिनेश उईके, अमल कुजूर, समीर जासवाल, राजेश कुमार तथा भगवान दास का विशेष योगदान रहा। जानकारी में कोरिया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।




+ There are no comments
Add yours