बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस करेगी कल प्रदेशव्यापी आंदोलन…… बिजली दफ्तर का घेराव, 18 को प्रेस कॉन्फ्रेंस

Estimated read time 1 min read

बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस करेगी कल प्रदेशव्यापी आंदोलन…… बिजली दफ्तर का घेराव, 18 को प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग करते हुए 17 और 18 जून को चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में 17 जून को बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इसी दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा। इसके बाद 18 जून को जिले स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी।

पार्टी ने जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसद प्रत्याशियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों और जनप्रतिनिधियों को आंदोलन में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि बिजली दरों में वृद्धि से आम उपभोक्ताओं के साथ किसानों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसलिए सरकार को बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेनी चाहिए। पार्टी ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि एवं अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बिजली आफिस का घेराव, दोपहर 03 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में कांग्रेसी एकत्रित होकर बिजली आफिस के घेराव हेतु प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा बिजली दरों में की गई इस अन्यायपूर्ण वृद्धि को वापस लेने एवं आम जनता तथा किसानों को राहत दिलाने एवं अघोषित विद्युत कटौती को लेकर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित बिजली आफिस का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा एक बार फिर आम जनता एवं किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा किसानों के कृषि विद्युत दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक औसतन 40 से 42 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के निचले स्लैब में 30 पैसे और ऊपरी स्लैब में 50 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि की गई है।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस का कहना है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने 17 जून को बिजली कार्यालयों के घेराव और 18 जून को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours