सोनहत में रेत विवाद में अब तक तीन की मौत, भीड ने लगाई कार में आग

Estimated read time 0 min read

सभी मृतक आपस में रिस्तेदार बताए जा रहे हैं जिसमें दो मृतक आपस में चचेरे भाई और एक रिस्तेदार बताए जा रहे हैं। बैकुंठपुर के चेर के मुक्तिधाम में दो मृतको का मंगलवार की देर शाम अतिंम संस्कार किया जा रहा है। जबकि एक मृतक को बिलासपुर से वापस लाया जा रहा है। जबकि दो गंभीर योगेन्द्र सिंह व मंयक सिंह को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को दोपहर में रायपुर रिफर किया गया है।

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के सोनहत थाने के नौगई में मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे पुरानी रंजिश और वर्तमान रेत विवाद को लेकर हुई वारदात में अब तक तीन की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहले से चल रहे विवाद ने उस समय बडा रुप ले लिया जब मृतको को ग्रामिणो के एक बडे समूह द्वारा फॉर्च्यूनर कार पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। मिल रही जानकारी के माने तो मंगलवार को दिन में भी दोनो पक्षो में विवाद भी हुआ था जिसके बाद आरोपी पक्ष के द्धारा सोनहत थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना स्थल पर जले कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें भरत लाल सिंह उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विरेन्द्र सिंह की मौत ईलाज के दौरान होना बताया जा रहा है वही पर हत्यकांड में गंभीर रूप से घायल नागेंद्र सिंह (53) अम्बिकापुर से रिफर कर रायपुर ले जाते समय बिलासपुर के पहले हुई मौत। हुए वारदात में खबरे लिखे जाने तक कुल 3 लोगो की मौत हो चुकी है बताया जा रहा है कि 80 फिसद जल चुके थे दूसरी ओर कोरिया पुलिस ने नौगई घटना मामले में कुल 07 लोगो पर मामला दर्ज किया है जिसमें 3 धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी बताए जा रहे हैं। जबकि 03 आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले एक टिपर वाहन से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, जिससे वाहन के दरवाजे जाम हो गए और उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। जबकि पुलिस वारदात के कारणों की सूक्ष्मता तलाश रही है। इस दौरान रात में ही मौके से कोरिया पुलिस ने सात लोगो को उठा कर सोनहत थाने में पूछताक्ष कर रही है।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से भरत लाल सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फॉर्च्यूनर के अंदर वो जलकर खाक हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे, और पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 70 फिसद झुलसे घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया था।

बताया जाता है कि रात में मृतक पक्ष अपने समर्थकों के साथ तीन वाहनों में सवार होकर आरोपियों के घर पहुंचा था। इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने कथित तौर पर टिपर वाहन से हमला कर दिया। घटनास्थल से एक वाहन भागने में सफल रहा, जबकि दो वाहन फंस गए। इनमें से एक फॉर्च्यूनर को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। वही मामले में पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच में जुटे है, उसके बाद एफआईआर की जाएगी, तब मामले में पुलिस अपना बयान देगी। ताकि हमले के पीछे की सही वजह सामने आ सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours