नीट एग्जाम को लेकर कांग्रेस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

नीट एग्जाम में हुई कथित धांधली, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने बैकुंठपुर के राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। विदित हो कि हाल ही में, कांग्रेस ने छात्र संवाद अभियान की शुरुआत की है और देश भर के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पेपर लीक पर कहा कि परीक्षा प्रणाली बार-बार फेल हो रही है और प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना एक आम बात बन गई है।

उन्होने कहा कि पार्टी ने देशव्यापी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत देश भर में छात्र सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा शुल्क की समाप्ति, अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने और नीट परीक्षाओं के विकेंद्रीकरण की मांग कर रही है। बीजेपी का पलटवार कांग्रेस के इन अभियानों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस आगामी नीट यूजी-एग्जाम से ठीक पहले छात्रों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और सिर्फ राजनीति कर रही है। नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन और राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए छात्र संवाद अभियान को आगे जारी रखा जाएगा।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की गई थी। पत्रकारवार्ता में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले, देश की शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों एवं पेपर लीक की घटनाओं ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है, जिसके लिए केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों को जवाब देना चाहिए। पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours