चिरायु की समिक्षा समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी अध्यक्षता में संपन्न
बैकुंठपुर ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में चिरायु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ आयुष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. पुष्पेंद्र सोनी चिरायु टीम के नोडल डॉ गौरव कुमार गुप्ता सभी विकासखंडों की चिरायु टीम, डीपीएचएन, डीपीसी एवं एनवीबीडीसपी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत उपचार प्राप्त कर रहे बच्चों की विभिन्न श्रेणियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अब तक हुए संपन्न सर्जरी, उनकी फॉलो-अप स्थिति तथा लंबित प्रकरणों पर विशेष चर्चा करते हुए शेष बचे बच्चों की सर्जरी यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनवाड़ी एवं विद्यालय भ्रमण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आयु वर्ग के अनुसार सभी विद्यार्थियों को आयरन फोलिक एसिड की शत प्रतिशत सेवन किये जाने हेतु निर्देश दिया गया जिससे लक्षित हितग्राहियों को पूर्ण लाभ मिल सके। बैठक में निश्चय मित्र अभियान के अंतर्गत क्षय रोग के लक्षण, कुष्ठ रोग एवं मलेरिया के संबंध में भी विशेष चर्चा की गई तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।




+ There are no comments
Add yours