खनिज विभाग की कार्रवाई मिनी हाईवा और 8 ट्रैक्टर जब्त

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर ।

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी हाईवा सहित 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र में गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से रेत एवं ईंट का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कुल 9 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर उन्हें संबंधित थाना बैकुंठपुर एवं पटना की अभिरक्षा में सौंप दिया है। विभाग के अनुसार अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

जब्त किए गए वाहन सीजी 29 ए सी 9874 वाहन मालिक संत जायसवाल, सीजी 16 सी क्यू 3389 वाहन मालिक राहुल ठाकुर, बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टरदृ वाहन मालिक बाबू खान, सोल्ड आयश वाहन मालिक गोरेलाल सिंह, बिना नंबर जॉन डियर ट्रैक्टर वाहन मालिक दिनेश साहू, बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन मालिक सलमान सिंह बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर वाहन मालिक जगदीश साहू, बिना नंबर आयशर ट्रैक्टर वाहन मालिक मो. रिजवान खान और बिना नंबर आयशर ट्रैक्टर वाहन मालिक मो. रिजवान खान से जब्त किया गया।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी। जिला खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन की कड़ी नजर है, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours