7 साल की अनिका ने जिला प्रशासन के मंच पर दिखाया योग का हुनर

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 7 वर्षीय बालिका अनिका तिवारी ने अपने योग प्रदर्शन से उपस्थित जनसमुदाय को आश्चर्यचकित कर दिया। अनिका तिवारी योगगुरु अनिल शर्मा के मार्गदर्शन मे पिछले 2 साल से नियमित योग और प्राणायाम कर रही हैं।

अनिका ने कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, चक्राशन, ताड़ासन, वृक्षासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगो ने अनिका के आत्मविश्वास और योग के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनिका के इस प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि यदि बच्चों को सही दिशा मिले तो वे कम उम्र में भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours