नाबालिक से दूषकर्म का प्रयास …… चरचा पुलिस ने अपहृत को तत्काल सकुशल बराबद कर बचाई लाज

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के चरचा थाना में आज सोमवार को प्रार्थीया के रिपोर्ट दर्ज के आधार पर दर्ज मामले में पुलिस ने बताया कि बीती रात रात्रि में यह खाना पीना खाकर अपने नतनीन नाबालिक के साथ अपने कमरे में सोई थी पति और अन्य लोग अपने अपने कमरे में सोये थे कि रात्रि करीब 02 बजे इसके कमरे में एक आदमी सफेद रंग का टी शर्ट एवं पैंट पहना था तथा पैर में बडा जूता पहना था जिसने इसके कमरे का दरवाजा जबरन खोलकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और इसके कपडो को जबरन खोलकर शरीर को चारो तरफ छू रहा था मना करने पर इसके साथ मारपीट करने लगा और मारपीट कर धमकी देने लगा। आवेदक के अनुसारआरोपी कहने लगा कि अगर हल्ला किये तो नतनीन के साथ भी बलात्कार करूंगा । तब इसकी नतनीन पीडिता उठ गई तब वह आरोपी नाबालिक का मुहं को दबाकर उसके साथ जबरन करने का प्रयास करने लगा।

इस दौरान आरोपी के द्धारा नाबालिक को पलंग में पटक कर कहा गया कि हल्ला करोगी तो मार दूंगा । आरोपी के द्धारा जबरन नाबालिक से आलिंगन करने का प्रास किया गया। जैसे तैसे नाबालिक ने वहसी के चंगुल से अलग होकर अपनी जान बचाई।

मामले मेंपरिजनो के द्धारा चरचा थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध की धारा 64,62,137 (2),75,76,74,331 (6), बीएनएस एवं 8,11 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया एवं मौके पर तत्काल 112 की टीम व चरचा पुलिस थाना प्रभारी आनंद सोनी, अनिल सोनवानी, अमित त्रिपाठी, प्रेमलाल साहू, के द्वारा घटना स्थल के आस पास लगातार पेट्रोलिंग करने व तत्काल एक्शन लेने पर पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण अज्ञात आरोपी के द्वारा अपहृत बालिका के साथ कोई गंभीर वारदात को अंजाम नही दे सका और बालिका को छोडकर वहां से फरार हो गया ।

अपहृत बालिका को सकुशल बराबद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर पीडिता व पीड़िता के परिजनो से घटना के संबंध में पुछताछ कर पीडिता का तत्काल मुलाहिजा व अन्य विधि अनुरूप कार्य करने व अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु निर्देश दिये गये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours