मुक्का व डण्डा से मारपीट, अस्पताल में हुई मौत, प्रलिस ने आरोपी को किया
बैकुंठपुर।
जिले के पटना थाना में गत 26 जून को राम प्रकाश कुशवाहा द्वारा ललित कुशवाहा की मृत्यु अज्ञात कारण से होने की सूचना पर थाना पटना में धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम कराया गया था। पलिस ने बताया कि जांच पंचनामा कार्यवाही दौरान प्रार्थी राम प्रकाश कुशवाहा, मृतक की पत्नी गुलाबी कुशवाहा, मृतक के पिता सुभाष चन्द, मृतक की मां इन्द्रवती के कथन से पाया गया कि मृतक ललित कुशवाहा एवं मृतक का छोटा भाई शारदा कुशवाहा दोनों शराबी प्रवृत्ति के थे, घर जमीन हिस्सा बंटवारे को लेकर आए दिन लड़ाई झगड़ा मारपीट करते रहते थे।
पुलिस ने दी जानकारी में बताया कि 23 जून को सुबह करीबन 09ः30 बजे मृतक ललित कुशवाहा को शारदा कुशवाहा, हांथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किया था एवं ललित कुशवाहा का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार हेतु 24 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना लेकर भर्ती कर उपचार कराए एवं डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर करने पर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कर उपचार करा रहे थे जो उपचार दौरान 25 जून को मृत्यु हो गया, जिसे परिजन शव को जिला अस्पताल से अपने घर ग्राम सावांरावां ले आये थे।
जांच एवं पीएम रिपोर्ट के अवलोकन पर मृतक लिलित कुशवाहा को उसका भाई शारदा कुशवाहा के द्वारा हांथ मुक्का व डण्डा से मारपीट करने से आई चोंटों से उपचार दौरान मृत्यु होना पाया गया है। जो आरोपी शारदा कुशवाहा के विरूद्ध धारा 103 (1) बी.एन.एस. का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी शारदा कुशवाहा उम्र 36 वर्ष ग्राम सावांरावां थाना पटना के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 08 जुलाई को गिरफ्तार कर न्ययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।





+ There are no comments
Add yours