आईजी ने सराहा ट्रैफिक मैन डॉ. महेश को दिया 5 हजार ईनाम

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के यातायात विभाग में पदस्थ ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर राष्ट्रपति पदक प्राप्त हवलदार डॉ. महेश मिश्रा अपने द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्याे के बल पर जिले का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रौशन कर रहे हैं । इनके द्वारा यातायात जन जागरूकता, सड़क सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में पूर्ण लगन, निष्ठा, मेहनत एवं तत्परता के साथ किए जाने उत्कृष्ट कार्याे से निरंतर नगर सेना व पुलिस विभाग का नाम रौशन हो रहा है जिसके फल स्वरुप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने 5 हजार रुपए का नगद इनाम प्रदान किया है।

साथ ही डीआईजी नगरसेना राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक कोरिया ने 5-5 सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया। गौरतलब है कि डॉ. महेश मिश्रा ने हाल ही में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरूकता का अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष संदर्भ में विषय पर शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

इनाम प्राप्ति पर डॉ. मिश्रा ने वाहन चालक एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपने गंतव्य को सुरक्षित पहुंचें। याद रखें सड़क दुर्घटना अपने आप नहीं हुआ करती सड़क पर जरा सी लापरवाही आपकी खुद एवं दूसरों की जान ले सकती है। नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours