कारगिल विजय दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Estimated read time 0 min read

बैकंठपुर।

शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले प्रभारी प्राचार्य भारत सिंह द्वारा 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा तथा राष्ट्र सेवा में तत्पर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे देश के जांबाज़ वीर योद्धाओं ने विषम परिस्थितियों में देश को विजय दिलाई थी।

इसी तारतम्य में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी कनकलता पैकरा एवं डॉ. सुमित कुमार डे ने भी छात्राओं को वीर योद्धाओं को स्मरण दिलाते हुए देश की एकता और अख्ंाडता को बनाएं रखने की अपील की। कार्यक्रम में वरूण कुमार कुशवाहा, रितेश गुप्ता, डॉ. पवन कुमार उपाध्याय, बिक्की राम, विनय कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, विपिन सिंह, महेन्द्र कुर्रे, प्रतीभा उपाध्याय, प्रियंका सिंह, खुशबू, सतेन्द्र पैकरा, बिन्यामिन लकड़ा, उर्मिला, राजेश्वरी, चुन्नू एवं लगभग 322 छात्राएँ उपस्थित रहीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours