बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई……सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने गत दिनो सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिा ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ओडगीनाका निवासी पीड़ित पक्ष पिछले एक माह से इलाज के सिलसिले में अपने घर पर ताला लगाकर रायपुर गया हुआ थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर रात्रि में ऊपर के रास्ते से घर के भीतर प्रवेश किया। आरोपी ने अंदर के दरवाजों और अलमारी का ताला तोड़कर नकद रकम और की पैड पार कर दी थी। पीड़ित की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाया।
अपराध की धाराएं 331(4), 305 बीएनएस के तहत पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार राजवाड़े, पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाड़े, उम्र 30 वर्ष, निवासी ओडगीनाका को बैकुंठपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुरी कार्यवाई पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।




+ There are no comments
Add yours