न्यू लाईफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का मुखबधिर विषेष विद्यालय भ्रमण
बैकुंठपुर –
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुंठपुर के बी.एस.सी. नर्सिंग पांचवां सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने संस्था के संचालक डाॅ. प्रिंस जायसवाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शिक्षिका सुश्री संगीता चिकनजूरी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू नर्सिंग टियूटर के साथ दिनांक 25 अगस्त 2026 को अंबिकापुर डिफ एण्ड डम- होली क्राॅस आशा निकुंज विशेष विद्यालय, अम्बिकापुर का शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में जा कर अध्ययन से संबंधित कार्य किया। जिसके अन्तर्गत विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं के द्वारा मुखबधीर बच्चों से मिलकर उनको आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन किया तथा बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित जांच जैसे- वजन, और ऊंचाई इत्यादि की जांच किया गया। नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा म्यूजिक सिस्टम भी भेंट किया गया। मुखबधीर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष नृत्य की प्रस्तुति दि गई एवं न्यू लाईफ के छात्र- छात्राओं द्वारा हाथ की धूलाई एवं स्वच्छता पर नृत्य प्रस्तुत किया गया अंतिम में छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को धन्यवाद प्रदान गया है। मुखबधिर विशेष विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य के द्वारा छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




+ There are no comments
Add yours