बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने भरी हुंकार, विशाल जुलूस और कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
घड़ी चौक पर भव्य स्वागत, कमल का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, मानस भवन में सभी वार्डों में प्रचंड विजय का लिया संकल्प
बैकुंठपुर।
नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए शनिवार को नगर में विशाल जुलूस एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा वातावरण भाजपामय नजर आया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। हाथों में कमल के झंडे लिए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर निकले। भाजपा के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से नगर का वातावरण गूंज उठा। इसके पश्चात भव्य जुलूस के साथ कार्यकर्ता मानस भवन पहुंचे, जहां विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, सह चुनाव प्रभारी एवं महापौर मंजूषा भगत, सह चुनाव प्रभारी एवं पूर्व महापौर डमरू बेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, वार्ड एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए बैकुंठपुर नगर पालिका के सभी वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकल्प दिलाया।
विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। बैकुंठपुर की जनता भी विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए भाजपा पर विश्वास जताएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में सक्रिय जनसंपर्क का आह्वान किया।
चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक वार्ड और बूथ पर संगठन की सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगा।

सह चुनाव प्रभारी एवं महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के नए अवसर प्रदान किए हैं। नगर पालिका चुनाव में मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के संकल्प को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सह चुनाव प्रभारी एवं पूर्व महापौर डमरू बेहरा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी और मजबूत रणनीति के साथ उतरेगी। वार्डों की स्थानीय समस्याओं और नागरिकों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा नगर पालिका में प्रचंड जीत हासिल करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि घड़ी चौक से मानस भवन तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह और अभूतपूर्व एकजुटता भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का प्रमाण है। हमारे लिए कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास और सुशासन के संकल्प को बैकुंठपुर के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाएंगे।
श्री तिवारी ने कहा, ष्कार्यकर्ताओं का परिश्रम हमारी शक्ति, जनता का विश्वास हमारी पूंजी और बैकुंठपुर का विकास हमारा संकल्प है। हम सभी वार्डों में कमल खिलाने और नगर पालिका में प्रचंड विजय प्राप्त करने के लिए पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेंगे।ष्
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा की पहचान उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। आज बैकुंठपुर में दिखाई दिया उत्साह विजय के प्रति कार्यकर्ताओं के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक परिवार की तरह एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ता, सभी वार्डों में विजय का लिया संकल्प
मानस भवन में आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के सभी वार्डों में संगठन को मजबूत करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
सम्मेलन में मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। घड़ी चौक से लेकर मानस भवन तक दिखाई दिए उत्साह और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने चुनावी तैयारियों को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अशोक जायसवाल, अनिल साहू, अरशद खान, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनालाल राजवाड़े, राजेश साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, सीए प्रशांत गुप्ता, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, सुवेज अहमद, हरिओम साहू, कमलेश शर्मा, सुनील सिंह पटना, गोकरण शुक्ला, रोशन राजवाड़े, अनुराग दुबे, प्रखर गुप्ता, विकास दुबे, राहुल खटिक, रेखा वर्मा, संजय मिश्रा, ऋषि शिवहरे, नोखेलाल कुर्रे, पन्नालाल गोयन, परमजीत कौर, अनीता गुप्ता, कुसुम जायसवाल, तोतारानी सिंह,रवि त्रिपाठी, बिजेंद्र जायसवाल, सुरेन्द्र चक्रधारी, छोटू सिंह, जय चक्रधारी, अनिल राजवाड़े, शिवम सागर, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, रंजीत बिष्ट, अशोक राजवाड़े, संतोष राजवाड़े, सरिता सोनी, सरिता शिवहरे, आशा काशी, शीला मिश्रा, पुष्पा पाल एवं शाहिद असरफी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वार्डों के देवतुल्य कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours