लोकतंत्र में हार जीत स्वाभाविक प्रक्रिया-विष्णुदेव साय

Estimated read time 1 min read

*कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण ने ही पूरी प्रदेश कांग्रेस और सरकार को मरवाही के एक मात्र उपचुनाव में उतरने पर मजबूर कर दिया

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मरवाही उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मरवाही की जनता के जनादेश दे दिया हैं । जनता का जनादेश सर्वमान्य हैं, सर्वथा स्वीकार्य हैं। लोकतंत्र में हार जीत स्वाभाविक प्रक्रिया हैं। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की लगातार हम सभी ने भाजपा के पक्ष में परिणाम लाने प्रयास किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की परिश्रम और मेहनत को प्रणाम करते हुए कहा कि भले ही हम मरवाही उपचुनाव हार गए हैं परंतु भाजपा कार्यकर्ता जो 50-50 विधायकों, 10-10 मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जिन्हें 3 दिन तक मरवाही प्रवास पर रहना पड़ा से लड़े हैं, सत्ता पक्ष के एडवांटेज, शासन, प्रशासन से लड़े, ऐसे में मरवाही उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता की ही जीत हुई हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण ने ही पूरी प्रदेश कांग्रेस और सरकार को मरवाही के एक मात्र उपचुनाव में उतारने पर मजबूर कर दिया ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours