धान पंजीयन फार्म जमा करने भटकते रहे किसान शासन ने 17 नवम्बर तक बढ़ाई आवेदन फार्म जमा करने तिथि

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर क्षेत्र के किसान धान पंजीयन आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार लखनपुर तहसील कार्यालय में 10 नवंबर तक धान पंजीयन आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि 10 नवंबर तक निर्धारित की गई थी। परन्तु 10 नवम्बर को क्षेत्र के किसान लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंचे तो वहां किसानों का धान पंजीयन आवेदन फॉर्म जमा नहीं लिया गया। और क्षेत्र के किसानों को सरगुजा कलेक्टर तथा फूड कार्यालय जाकर आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए आदेश लाने के लिए कहा गया। परंतु सरगुजा कलेक्टर तथा फूड ऑफिसर से मुलाकात नहीं होने पर क्षेत्र के किसान दर-दर भटक रहे हैं।

आवेदन फॉर्म जमा नहीं होने की स्थिति में क्षेत्र के किसान चिंतित नजर आने लगे हैं इस संबंध में लखनपुर तहसीलदारश्रीमती शिवानी जयसवाल से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा धान पंजीयन आवेदन फार्म जमा करने की तिथि 10 नवम्बर थी। 9 नवंबर तक ढाई सौ किसानों का आवेदन फॉर्म जमा किया गया था 10 नवंबर को जमा फॉर्म को डाटा एंट्री किया जा रहा था जिस वजह से किसानों का आवेदन फॉर्म नहीं लिया गया था । अब छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 17 नवंबर तक आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। जिस पर लखनपुर तहसीलदार ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि 16 नवंबर तक ही धान पंजीयन आवेदन फॉर्म कार्यालय में जमा किए जाएंगे और 17 नवंबर को जब आप हमको डाटा एंट्री किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours