कुंवरपुर डेम के नहर मेढो में साफ सफाई का अभाव

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

क्षेत्र के विकास में कुंवरपुर जलाशय परियोजना का विशेष योगदान रहा है। लखनपुर सहित आसपास गांव के लघु सिमांत एवं मध्यमवर्गीय किसानों को कुंवरपुर जलाशय का सहयोग बांध निर्माण से लेकर अब तक मिलता रहा है परन्तु मौजूदा समय में कुंवरपुर जलाशय परियोजना विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है। बांध मेढो के अतिरिक्त नहर मेंढ़ों में साफ सफाई तकरीबन बीते कई सालों से नहीं होने कारण झाड़ झखाड उग आए हैं। यहां तक कि नहर मेंढ में लगाये गये कुलाबा खेतों तक पानी ले जाने के वास्ते जगह जगह पर लगाये गये पाईप टुटे फूटे हालत में बेतरतीब बिखरे हुए नजर आने लगे हैं। मुख्य नहर में लाइनिंग कार्य वर्षों पहले कराया गया है लेकिन देख देख के अभाव में वह भी जर्जर बदहाल सा दिखाई देने लगा है लाइनिंग कराने के बाद सिंचाई विभाग द्वारा साफ सफाई पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया गया जिससे मुख्य नहर के अस्मिता पर ग्रहण लगने लगा है । वहीं मुख्य नहर से सम्बद्ध लखनपुर की ओर आने वाली छोटी नहर में लाइनिंग क्रासिंग पुल बनाये जाने का चर्चा मात्र चर्चा बनकर रह गया बल्कि छोटी सहायक नहर मेढ कई स्थानों से टुट फूट कर बदहाल हो गया है। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को देखने समझने की फुर्सत तक नहीं है नहर मेढ में झाड़ झखाडो ने अपना बसेरा बना रखा है ।
क्षेत्र के किसानों ने शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए सहायक नहर में लाइनिंग कार्य के साथ क्रास पुल निर्माण कराये जाने के अलावा साफ सफाई कराये जाने मांग किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours