गुलाब कमरों ने बहरासी में दिब्यांग जनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरों भरतपुर विकासखण्ड क्षेत्र में अपने एक दिवसीय दौरे कार्यक्रम के तहत ग्राम चुटकी में चल रहे कौशल विकास ट्रेनिग कैंप पहुंच कर नुक्कड़ सभा के माध्यम से जन संपर्क कर शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया ग्रामवासियों की मांग पर 1लाख 50 हजार का सेड निर्माण हेतु घोषणा की वही विधाधक ग्राम पंचायत बहरासी में दिब्यांग जनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया अपने दौरे के दौरान जनकपुर में 135 किसानों को खनिज न्यास योजनांतर्गत निःशुल्क स्प्रिंकलर का वितरण किया साथ ही पशु हानि होने पर हितग्राही को मुआवजा राशि 25 हजार का चेक प्रदान किया

विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत सिंगरौली में नवीन धान खरीदी केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ कर 7 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले चबूतरा व शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य सहायता राशि 10 हजार का चेक हितग्राही को प्रदान किया

विधायक गुलाब कमरो अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान जनकपुर व ग्रामीण क्षेत्रो में आमजनों से रूबरू हुए
इस दौरान भरतपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रताप सिंह बाबा ,विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह,मनेंद्रगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश साहू,जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, बृजेश शर्मा,राकेश जयसवाल (बाबा),सरपंच रामनारायण बैगा,रामकृपाल, बाबूराम, सुभकरन सिंह, विमल हितकर,संजीव गुप्ता, देवेन्द्र पांडे, प्रीतम सिंह, सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours