तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा 4 दिसंबर दिन शुक्रवार को 34 लोगों का एंटीजन तथा 27 लोगों का आरटी पीसीआर मेथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर क्षेत्र के 4 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सहित तीन लोग तथा ग्राम जंमगला से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आया एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है साथ ही स्वास्थ्य के द्वारा 1 दिसंबर को 30 लोगों का rt-pcr मेथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर भेजा गया था जिसकी जांच रिपोर्ट 3 दिसंबर की रात लखनपुर क्षेत्र में 6 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई है। लखनपुर के वार्ड क्रमांक 7 से 4 लोग वार्ड क्रमांक 8 से 1 ग्राम सेलरा से एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 27 लोगों का आरटी पीसीआर मैथड सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बी एम ओ डॉ पी एस केरकेट्टा के द्वारा दी गई है।
as

+ There are no comments
Add yours