खाद्य मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के लिए दिए गए अशोभनिय वक्तव्य पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया

Estimated read time 1 min read

खाद्य मंत्री पर मुख्यमंत्री की संगत का असर -अनुराग सिंहदेव

घटियापन, भाषा की मर्यादा लांघना और संस्कारहीन भाषा का परिचय देना कांग्रेस की संस्कृति

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश के खाद्य मंत्री अमजीत भगत द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए भाषा की मर्यादा पार कर दिए गए वक्तव्य को कांग्रेस पार्ट और कांग्रेस के नेताओं के संस्कार बताया हैं। उन्होंने कहा कि आम जीवन में भी यदि कोई अमर्यादित व्यवहार करता हैं तब हम उसके संस्कार पर सवाल उठाते हैं। प्रदेश में लगभग 2 वर्षों से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के मंत्री मंडल के सदस्य के तौर पर कार्य कर रहे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही समय समय पर भाषा की सारी मर्यादा पार करते हुए देखे गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा “भाजपा के लोग खोई ताकत और जवानी पाने किसानों के मुद्दे उठाए रहे हैं” जैसा अशोभनिय और स्तरहीन बयान इसका एक उदहारण हैं। उन्होंने कहा कि शायद अपने नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ही प्रेरणा लेकर खाद्य मंत्री देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे अशोभनिय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि खाद्य मंत्री पर बुरी संगत का असर हैं, जिसकी जैसी संगत होगी वह वही रंगत दिखायेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही भाषा की मर्यादा पार करने और संस्कारहीन भाषा के नित नए उदाहरण पेश करेंगे तो संगत में उनके मंत्री मंडल के सदस्यों पर इसका असर तो दिखेगा ही।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि घटियापन, भाषा की मर्यादा लांघना और संस्कारहीन भाषा का परिचय देना कांग्रेस की संस्कृति में हैं शायद कांग्रेस की रीति नीति भी यही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही भाषा के चलते सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने वाली कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं में संस्कार मर्यादा और सभ्यता बची ही नहीं हैं इसीलिए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक समय समय पर अपने संस्कार का परिचय देते रहते हैं। प्रधानमंत्री के लिए अशोभनिय शब्द का प्रयोग कर खाद्य मंत्री भी कांग्रेस के संस्कारवान नेताओं में शामिल हो गए। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने खाद्य मंत्री के वक्तव्यों को मुख्यमंत्री भूपेश की संगत का असर बताया हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours