तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव और जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम तराजू में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता मैच का फीता काटकर उदघाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित सिंह देव ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ तन, मन का विकास होता हैं। खेल से आप अपने ग्राम, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते है। आप सभी टीमो को बधाई आप बेहतर खेल का प्रदर्शन करें। क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम में सिर कोटगा उपसरपंच सतेंद्र रॉय, कांग्रेस आईटी सेल मक़सूद हुसैन,लखन राजवाड़े, मोहम्मद इरशाद खान, पार्षद अमित बारी,जगरोपन यादव, ग्राम बीडीसी , सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours