तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
भतीजा ने चाचा को मोटरसाइकिल से जबरदस्त ठोकर मारा चाचा के सिर व पैर में गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार के उपरांत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया यह मामला कुन्नी का है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुन्नी में समय लगभग 3 बजे विपरीत दिशा से तेज गति मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 15 सी जेड1127 मैं नशे के हालत में चालक विक्रमजीत प्रजापति पिता बद्रीनारायण प्रजापति उम्र 25 वर्ष 3 लोग सवार होकर आ रहे थे वहीं सड़क किनारे खड़े चालक के सगे चाचा रामगढ़िया उम्र लगभग 55 वर्ष के जाकर सीधे जबरजस्त ठोकर मार दिया गया जिसके कारण उसके सिर व पैर में गंभीर चोट आई गम्भीर चोट लगने से तत्काल संजीवनी 108 को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर प्राथमिक उपचार किया गया परंतु स्थिति गंभीर देख अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
वहीं मोटरसाइकिल चालक विक्रमजीत प्रजापति पिता बद्री नारायण प्रजापति के भी सिर में मामूली चोट आने के उपरांत प्राथमिक उपचार के दौरान उसे छुट्टी दे दिया गया।
as

+ There are no comments
Add yours