तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
अत्याचार व शोषण के खिलाफ तथा किसानों के मांगों के समर्थन में आज सूरजपुर शहर एवम ग्रामीण मंडल के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व चक्का जाम का आयोजन किया गया। किसानों के मुद्दे पर भाजपा उतरी सड़क परकिसानों का धान लेना होगा, पूरा पैसा देना होगा के गूंजे नारे सरकार धान खरीदी में कर रही टाल मटोल
भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल के आव्हान पर कांग्रेस सरकार द्वारा किसान भाइयों के साथ धान खरीदी में किए जा रहे अनियमितता , अत्याचार व शोषण के खिलाफ तथा किसानों के मांगों के समर्थन में आज सूरजपुर शहर एवम ग्रामीण मंडल के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व चक्का जाम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलामहामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा किसान भाइयों का शोषण किया जा रहा है पहले गिरदावरी के नाम पर रकबा कम करना,खरीदी में एक माह विलंब करना,बारदाना नही होना टोकन केंसिल करना,पिछले साल का बकाया नही देना ये दर्शाता है कि ये सरकार किसानों का पूरा धान लेना ही नही चाहती है पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण राजवाड़े जी ने कहा लगातार सरकार किसानों को परेशान कर रही रकबा कम करना टोकन कैंसिल कर देना यह सरकार की मंसा को बताता है,पिछले खरीदी का भुगतान किया नही नई खरीदी के भुगतान हो नही रहे हैं किसान परेशान है पूर्व मंत्री शशिकांत गर्ग और रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के हित से कोई लेना देना नही है।न किसान की चिंता है न जवान की किसानों को उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा वंही बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते की घोषणा याद दिला रहा है
भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल व सुरेंद्र राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों का एक एक दाना धान खरीदे, बारदाने की व्यवस्था करे, एक मुस्त 2500 भुगतान करे, उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है 2 वर्ष में ही जनता त्रस्त है कांग्रेस के कार्यकर्ता लूट खसोट कर रहे हैं ट्रांसफर उद्योग से काली कमाई की जारही है कोई निर्माण कार्य हो नही रहे अंधेर नगरी चोपट राजा की कहावत इस सरकार पर चरितार्थ हो रही है ।
कार्यक्रम में बसन्त कुशवाहा, सतेंद्र राजवाड़े राजेश साहु ने भी सभा को संबोधित किया उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सन्त सिंह ने किया व आभार प्रदर्शन जिलामंत्री संदीप अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलामंत्री शशिकिरण खेस,राजेश्वर तिवारी ,भागवत सिंह,लाल साय बैगा पार्षद अजय सिंह, सुरेंद्र देवांगन, भोलाशंकर साहु ,अनिल साहु,रमेश साहु ,शुशील साहु, सरोज साहू, विमला भगत, अरविंद मिश्रा ,अशरफ इराकी,धनसाय सिंह,मनोज सोनी राजू देवांगन ,मुरारी साहु,आनंद सोनी ,विकास अग्रवाल,त्रिपुरारि साहु,दिलीप साहु,राजू साहू ,गोविंदा साहु अमीर चंद गुप्ता, सतवीर सिंह,विजय राजवाड़े, देव नारायण, रेवती प्रसाद, राजेश केसरवानी, अतिलाल राजवाड़े,इस्वर प्रसाद,रामबिलास कुशवाहा, कामलेस्वर सिंह सरपंच गिरवरगंज,रामेस्वर राजवाड़े, बोधन राम, बदन राम, मदनेश्वर राम, मोहर लाल, भद्दर सिंह,कमल सिंह,रुद्र प्रताप,टेक नारायण,भोला विष्वकर्मा, पारस टोप्पो।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कर किया चक्का जाम धरना प्रदर्शन के बाद सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ता बैठ गए और भूपेश सरकार हाय हाय,किसानों का धान लेना होगा, पूरा पैसा देना होगा के नारे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, तहसीलदार नंद जी पांडये को सौंपा ज्ञापन
राज्यपाल के नाम से तहसीलदार नंद जी पांडये को दिया गया ज्ञापन जिसमे किसानों की समस्याओं के सुधार की मांग रखी गई।
प्रमुख मांगे
धान खरीदी केन्द्रों में बगैर किसी अवकाश के प्रतिदिन नियमित रूप से धान खरीदी की जावे । कृषि मंडी / धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का पूरा धान खरीदा जावे ।
किसानों के त्रुटिपूर्ण रकबे को तत्काल सुधार कर किसानों के रकबा में वृद्धि किया जाए ।
किसानों के धान बिक्री के लिए जारी टोकन किसान के सहमति के बगैर मनमानी तरीके से टोकन निरस्त करने पर तत्काल रोक लगाया जावे ।
बारदाने की व्यवस्था तत्काल की जावे ।
एक मुस्त 2500 भुगतान किया जावे।
पिछला बकाया तत्काल दिया जावे।
as

+ There are no comments
Add yours