टीकाकरण अभियान को लगी नजर, अपने कर्मियों को भरोसा दिलाने में स्वास्थ्य विभाग रहा नाकाम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले के सभी 3 केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण तीसरे दिन बुद्धवार को भी जारी रहा। हालांकि वैक्सीन लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार काफि कम बताइ्र जा रही है। जहां पहले दिन टीका लगवाने वालों की संख्या 300 में 166 रही। वहीं, दूसरे दिन 101 लोगों ने टीका लगवाया।
वही पर तीसरे दिन मात्र लोगों ने टीकाकरण कराया। बता दें जिले के सभी 3 केंद्रों पर हर दिन 100-100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी है। टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव सें भी निपटने का भी स्वास्थ्य विभाग दावा करता है। 3 दिन चले टीकाकरण के दौरान अब तक किसी दुषप्रभाव नहीं होने की बात विभाग के द्धारा बताई जा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य टीकाकरण का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियो को बाहर आये – डाॅ जायसवाल
स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण ना करवाना आम लोगों के मन में संदेह पैदा करता है। जिला स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल ने बुद्धवार को स्वयं टिका लगवाने के बाद कहा कि इसलिए लोगो को सामने आकर टिकाकरण अभियान में हिस्सा लेकर समाज में संदेष देने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन फिर भी संभव है कि कुछ लोगों के मन में टीका के सुरक्षा को लेकर अभी भी कुछ आशंकाएं हों। विभाग की तरफ से सभी को टीका लेने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इधर, टीका नहीं लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी कुछ बोलने से घबरा रहे हैं।

पूरी तरह से सुरक्षित है टीका – डाॅ कूजूर
इधर, खडगवा के बीएमओ डॉ. एस कूजूर ने बताया कि आज मैं भी टिका लगवाया है कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लगवाने में किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। कोरोना का टीका लेने के आधे घंटे बाद मैं अपने काम पर लौट गया मुझे किसी किस्म की परेषानी नही है। मैं ड्यूटी कर रहा हॅू। लोगों को अफवाह से बचते हुए बिना किसी संकोच से टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

केंद्रों पर एंबुलेंस और एक डॉक्टर तैनात
वैक्सीनशन के दौरान किसी प्रकार की सामान्य व गंभीर एडवर्स इवेंट फॉलोइंग यूनाईजेशन एईएफआई से निपटने को केंद्रों पर एईएफआई किट थी। वैक्सीन पड़ने के बाद किसी भी मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर सभी केंद्रों पर एक एंबुलेंस व एक डॉक्टर की व्यवस्था थी। हालांकि की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

टिकाकरण फैक्ट फाईल……..
पहले दिन 16 जनवरी – 300 में 166 को लगा टिका- 55 फिसद
दूसरे दिन 18 जनवरी – 300 में 101 को लगा टिका- 33 फिसद
तीसरे दिन 20 जनवरी – में को लगा टिका- फिसद


कोविन ऐप को लेकर ये दिक्कतें आ रहीं सामने
कोरोना वैक्सीनेशन को तीन दिन हो गए हैं और अब तक जिले में सैकडो लोगों को टीका लग चुका है लेकिन इस अभियान में कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि जिले ही नही पुरे देष भर में को-विन ऐप को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। जिसके बाद वैक्सीनेशन का अभियान मैनूअल किया जा रहा है।

ऐप के कारण अभियान की गति प्रभावित
बाताया जा रहा है कि लोग टीकाकरण के लिए इसलिए नहीं आ पाए क्योंकि उन्हें कोई मैसेज ही नहीं मिला था। यही कारण रहा कि टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या कम रही और दूसरे दिन लोग अधिक संख्या में पहुंचे. हालांकि, अधिकारियों ने दूसरे दिन रिस्क ना लेते हुए खुद ही लोगों को फोन किया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भी ऐप में दिक्कत का सामना करने को मिल रहा था यही कारण रहा कि महाराष्ट्र में दो दिन के लिए टीकाकरण प्रोग्राम को रोका गया था।

कोरोना योद्धा जो आज टिका लगवाने आये सामने

मनेंद्रगढ़ टिकाकरण सेन्टर
डॉक्टर वर्षा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ सतीश सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ अंशुल सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आयुष सिंह डेंटल सर्जन, डॉक्टर नमृता सिंह डेंटल सर्जन, डॉक्टर अर्चना कुम्हारे एमबीबीएस, अविनाश पांडे आरएम, सुभाष पांडे आरएमए, वर्षा श्रीवास्तव आरएमए, दिनेश गुप्ता एनएमए, मंजू सिंह पीएडीए, अल्पना पटेल स्टाफ नर्स।

खडगवां टिकाकरण सेन्टर
डॉक्टर एस कुजुर बीएमओ, राजकुमार राजवाड़े बीपीएम, डॉ मनीष प्रताप सिंह एमबीबीएस, डॉ प्रियंका सिंह एमबीबीएस, धारिया देवी मेरी बीडीएम।

पटना टिकाकरण सेन्टर
डॉक्टर प्रिंस जायसवाल जिला सलाहकार स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर सुरेंद्र पैकरा बीएमओ पटना, अमित टंुडे डीटीओ, संदीप तिर्की आरएचओएम, डॉ आर एस सेंगर नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर ममता सेंगर आयुष मेडिकल ऑफिसर।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours