अवैध शराबियों के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

पोडी थाना के अंतर्गत अवैध शराबियों के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमें मुखबिर के सूचना मिलने पर बताए हुए स्थान ग्राम बरबसपुर मैं आरोपी दीपक केवट के घर घेराबंदी किया गया साथ ही आरोपी दीपक केवट घर में उपस्थित मिला पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल करते हुए एक 1 और 1 लीटर के दो प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर महुआ शराब एवं एक छोटा बाटल में आधा लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है जिसमें हाथ भठ्ठी से बनाया गया ढाई लीटर महुआ शराब पोडी थाना के द्वारा पकड़ा गया है जिसकी अनुमानित कीमत ₹500 बताई गई है।

इसमें आरोपी दीपक कुमार केवट पिता स्वर्गीय मेहिलाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बरबसपुर बाजार पारा को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है इस दौरान थाना प्रभारी पोडी अनिल साहू, सुबल सिंह, आरक्षक मुमताज खान सैनिक संजय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours