तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
कई सालों पहले बने एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन के दरों दिवार को वक्त के दीमक ने खोखला कर दिया है बाद इसके जर्जर हो चुके भवन छत के नीचे अधिकारी कर्मचारी काम करने मजबूर हैं इतना ही नहीं कार्यालयीन कार्य से आने वाले महिला सेक्टर सुपरवाइजर आ बा कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को भी बदहाल भवन के साये में पनाह लेकर मासिक जानकारी पेश करने के साथ बैठक इत्यादि के लिए हाजिर होना पड़ता है। भवन का उपरी छत बरसात के दिनों में टपकने लगता है तथा कई जगहों से चटकने लगा है।
कुल मिलाकर भवन जीर्ण हो चुका है। छत के प्लास्टरो के चटक कर गिरने का भी खौफ कर्मचारीयों को बना रहता है। परियोजना अधिकारी जसिन्ता कुजुर ने अपने मंशा जाहिर करते हुए कहा नवीन भवन का निर्माण बेहद जरूरी है फिलहाल किसी तरह इस पुराने भवन के नीचे कार्य करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन स्तर से महिला बाल विकास कार्यालय भवन का मरम्मत सही ढंग से कराये जाने चाहिए या फिर नये भवन का निर्माण हो। बहरहाल अधिकारी कर्मचारी बदहाल आफिस में कार्य करने मजबूर हैं।
as

+ There are no comments
Add yours