टीचर्स एसोसिएशन ने विधायको को सीएम के नाम ज्ञापन सौप जनघोषणा पत्र की दिलाई याद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन इकाई कोरिया के पदाधिकारियों ने बैकुंठपुर विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंह देव एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ. विनय जायसवाल से भेटकर मांग पत्र के साथ जन घोषणा पत्र की प्रति सौपते हुए कहा कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन को शामिल किया गया है । कई मांग लंबित है जिनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है । इसके लिए माँगो को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने तथा प्रदेष के मुख्यमंत्री को माँगो को अनुसंशा सहित भेजकर मांगों को पूरा कराने का विधायकों से पहल करने का आग्रह किया। जिस पर बैकुंठपुर विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंह देव एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मांगों को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने एवं अनुसंशा सहित मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही।
ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 23 वर्ष की सेवा के बाद 1 बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण की मांग भी लंबित है ।


इस दौरान संगठन के लोगो का कहना है कि प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त है, शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर भी पदोन्नति का प्रावधान है, अतः एल बी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव (पूर्व सेवा) के आधार पर पदोन्नति दिया जावे, इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा। व्याख्याता व शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है, प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मानकर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जावे तथा शिक्षक पंध्ननि संवर्ग को 01/05/2013 से दिए गए पुनरीक्षित (समतुल्य) वेतनमान में भूतलक्षी प्रभाव से 1.86 के गुणांक पर निर्धारण करने का आदेश जारी किया जावे व 2 वर्ष में एक वेटेज का लाभ दिया गया है उसे 1 वर्ष में 1 वेटेज देने का आदेश देते हुए रिवाइज एलपीसी जारी किया जावे।


जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही उल्लेखित है, अतः छच्ै के स्थान पर (पुरानी पेंशन योजना) लागू करने की कार्यवाही किया जावे। अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरण पर नियम शिथिल कर नियुक्ति देने व चतुर्थ श्रेणी में भी अनुकम्पा नियुक्ति देने तथा एल बी संवर्ग के 10 फिसद कोटा को शिथिल कर सहायक शिक्षक, विज्ञान सहायक शिक्षक व लिपिक के पद पर 90 दिन के भीतर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जावे। जनवरी 2019 से लंबित महंगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी किया जावे। 02 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा का वेटेज देते हुए वेतनमान का निर्धारण किया जावे।ज्ञापन सौपने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरिया के बैकुंठपुर व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रांतीय जिला ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ – साथ सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours