तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
शुक्रवार के दरमियानी रात चमक गरज के साथ जमकर बूंदाबांदी हुई। मध्यम एवं हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है । मौसम ने अपना रूख़ बदला है । ठंड भरे सर्द हवाओं ने एकबारगी फिज़ा को अपने कब्जे में ले लिया है। गेहूं, चना ,मटर दलहनी तिलहनी सहित आम फसल में हल्की बारिश का बेहतर असर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि आसमान में बादल छाए रहने कारण लघु वनोपज महुआ में इसका गलत प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इन दिनों वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में आंशिक रूप से महुआ संग्रहण करने का कार्य आरंभ हो चुका है। हुए बूंदाबांदी के कारण तकरीबन सप्ताहांत तक ठंड के रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours