बस के टायर में लगी आग समय रहते आग पर पा लिया गया काबू, बस में सवार से 40 से अधिक यात्री

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज

आज सुबह 7 बजे के करीब रायपुर से आ रही यात्री बस के पीछे के टायर में आग लग गया परंतु गनीमत यह रही कि समय पर आग का पता चल जाने पर आग को बुझाया जा सका इससे बस में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब नवीन बस रायपुर से आ रही थी इस दौरान रामानुजगंज पहाड़ी मंदिर के समीप प्रदीप केसरी के घर के सामने राहगीरों ने बस के ड्राइवर को बताया कि इसके पीछे के टायर में आग लगी है।जिसके बाद तत्काल बस को रोका गया एवं सभी यात्रियों को  बस से उतारकर  तत्काल आग को बुझाया गया। बस के टायर में आग लगने की सूचना जैसे ही यात्रियों को मिली तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। परंतु जैसे ही यात्रियों ने जाना कि आग पर काबू पा लिया गया है तो राहत की सांस ली।

टली बड़ी दुर्घटना- बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे ऐसे में यदि कुछ देर और होता तो आग का फैल सकता था एवं बड़ी घटना घट सकती थी परंतु समय पर आग का पता चल जाने से आग पर काबू पा लिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours