तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
छेत्र में लगतार बढ़ रहे अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर कुन्नी पुलिस चौकी ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जहां 10 लीटर महुए की शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरगोती निवासी गोवर्धन पिपला पिता रामभजन उम्र 38 वर्ष महुए की शराब के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहा था जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुच उक्त व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज न दिखाने पर करीब 10 लीटर महुए की शराब को जप्त किया गया जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी विष्णु सिंह,संतोष कश्यप, अरविंद तिवारी,विजय सिंह, पीताम्बर,विमल,घनश्याम देवांगन,रत्नेश वर्मा,कृष्णा सिंह,महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours