चेरवापारा का जला ट्रांसफार्मर 4 दिन से ग्रामीण अंधेरे में—-

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

ग्राम पंचायत सरभोका के चेरवापारा में पिछले 4 दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। ग्राम पंचायत सरभोका के चेरवा पारा में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जो कि पिछले दिनों जल गया है और पिछले 4 दिनों से अब तक बिजली की बहाली ना होने के कारण वहां निवासरत लगभग 35 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं।

जिसमें अभी अप्रैल में बोर्ड एग्जाम और छोटे बच्चों के ऑनलाइन क्लास जारी है बिजली ना होने के कारण जहां एक तरफ विद्यार्थी वर्ग परेशान और बेबस पड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण जानवरों समेत जहरीले जंतुओं का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी जला हुआ ट्रांसफार्मर देखने आए थे लेकिन गोल मोल जवाब देकर चले गए फिलहाल अब तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है।


किशोर कुमार किन्डो( कनिष्ठ यत्री) चिरमिरी”,मामले की जानकारी है कार्य प्रकिया में है ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours