विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस आज सेहतमंद जीवन के लिए मुख संबंधी स्वास्थ जरूरी -डां. रामेश्वर शर्मा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


मुख संबंधी स्वास्थ्य को एक सामाजिक जन आंदोलन अभियान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही बच्चों को ज्यादा जागरूक बनाने की जरूरत समय की मांग है। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस की थीम “BE PROUD OF YOUR MOUTH” निर्धारित की गयी है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डां. रामेश्वर शर्मा ने बताया,”मुख संबंधी बीमारियो का प्रमुख कारण तेजी से बदलती जीवन शैली, तंबाकू का व्यापक सेवन और अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना माना जाता है। धीरे धीरे मुख संबंधी स्वास्थ प्रमुख स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही हैं। अगर हम मुंह और दांतों की अच्छी तरह से देखभाल और तम्बाकू सेवन से दूर रहें तो बढ़ते मुख कैंसर के रोगों से भी ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। सेहतमंद जीवन के लिए मुख संबंधी स्वास्थ जरूरी है।“
मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ आर.के. यादव ने बताया, “ कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को मुख स्वास्थ्य के लिए जागरूक भी किया जाएगा। वर्तमान में सभी आयु वर्ग के लोगों में तंबाकू उत्पादों का उपयोग बढ़ता जा रहा है। दंत रोगों के संबंध में चर्चा के दौरान उन्होने बताया, “जिले के पानी में फलोराइड की मात्रा ज्यादा होने से 1 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों को शुद्ध पेयजल की कमी से यहां के बच्चो की दांतो में पीलापन देखा जा सकता है जिसका मुख्य कारण फ्लोरोसिस नामक बीमारी है। इसकी प्रमुख वजह 1 पीपीएम से ज्यादा मात्रा में पानी में फ्लोराइड होना है। जिसका उपचार संभव है। “
डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा ने बताया,” तंबाकू ,धूम्रपान, गुटखा ,खैनी ,जैसे हानिकारक खाद्य पदार्थों को त्यागकर और मुख स्वास्थ्य के प्रति सजगता अपनाकर ही हम मुख कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते है, लोगो को इसके परिणाम की जानकारी देना ही मुख स्वास्थ्य दिवस का उद्वेश्य है। मसूड़ों जबड़े की हड्डी या जीभ में सूजन, गले में सूजन लंबी अवधि से मुंह में घाव इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरंत अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं प्रारंभिक अवस्था में समुचित उपचार मिलने पर कैंसर जैसी बीमारियों की जटिलताओं से बचा जा सकता है।
ऐसे करें देख-रेख

  1. ब्रश करें और स्वस्थ रहें ।
  2. नियमित रूप से दिन में दो बार दांत साफ करें ।
  3. रात को सोने से पहले दांत जरूर साफ करें ।
  4. हर 6 महीने में अपने दंत चिकित्सक के पास जाएं और अपने मौखिक स्वास्थ्य की जांच कराएं ।
  5. तंबाकू और एल्कोहल का सेवन करने से बचें ।
  6. फल और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करें
  7. केक, कुकीज और कैंडी का ज्यादा सेवन ना करें

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours