तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने होली के त्यौहार पर शहर में बेचने के लिये रखे गये अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । शराब तस्करी में लिप्त युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मनेन्द्रगढ में मुखबिर से सूचना मिली कि बसोर मोहल्ला लालपुर में रहने वाला संतोष बसोर अपने पास 02 बोरी में अंग्रेजी शराब गोवा रखा है और बेचने के फिराक में है।
भारी मात्रा में शराब की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया तथा कार्यवाही हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण उके के निर्देश पर थाना मनेन्द्रगढ स्टाफ तत्काल लालपुर बसोर मोहल्ला पहुंचा तो सामने से संतोष बसोर अपने दोनो हाथों में बोरी लटका कर मनेन्द्रगढ की ओर आते दिखा। घेराबंदी कर जब संतोष से पूछताछ की गई तो अंग्रेजी शराब बिक्री के लिये मनेन्द्रगढ ले जाना बताया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब कुल कीमत 11050 रूपये का मिला।
आरोपी से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, अजय पोया, राजेश कुमार, पुरूषोत्तम बघेल का शामिल रहे ।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours