अधिकारियो की नही टूट रही नींद, खाक हो रहे जंगल—देवगढ़ वन परिक्षेत्र के विभिन्न हिस्सो में लगातार लग रही आग से खडे हो रहे सवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया वनमण्डल के अन्तर्गत देवगढ़ वन परिक्षेत्र में कई वन क्षेत्रों में भीषण आग लगी हुई है लेकिन विभागीय कर्मचारी/अधिकारी इस दिशा में तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। घटना सोनहत/बैकुण्ठपुर मार्ग के मुख्य मार्ग के निकट ही है। इस मार्ग से विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अक्सर गुजरते रहते है लेकिन लगी आग की ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार देवगढ रेंज में कैलासपुर, सोनारी सहित आसपास के जंगलो में सैकडो हेक्टेयर की जंगल में आग से काफि छति हो चुकी है।

मोबाईल रिसीव नहीं करते रेंजर

देवगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर को कई ग्रामीणों एवं जागरूक लोगों ने मोबाईल पर चर्चा करनी चाही लेकिन उक्त अधिकारी द्वारा मोबाईल ही रिसीब नहीं किया जा रहा है। देवगढ़ वन परिक्षेत्र के कुछ जन प्रतिनिधियों ने बताया कि, एक सप्ताह से देवगढ़ वन परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारीगण होली की खुमारी में डूबे हुये हैं। कुछ लोगों ने बताया कि, देवगढ़ वन परिक्षेत्राधिकारी मरावी साहब विगत एक सप्ताह से लापता है। इस कारण भी जंगल में लगी आग फैलते जा रही है।

वन मंत्री से शिकायत
मामले की शिकायत प्रदेश के वन मंत्री मो॰ अकबर से भी की गई है। जिसमें कहा गया है कि, देवगढ़ वन परिक्षेत्राधिकारी अपनी पदस्थापना के वर्ष से ही लापरवाह बने हुये है। जिसके कारण अवैध कटाई और आग लगने जैसी घटनायें आये दिन होती रहती हैं। लोगो का कहना है कि, उक्त परिक्षेत्राधिकारी के टिम्बर माफिओं से भी गहरें संबंध हैं। वन मंत्री से देवगढ़ वन परिक्षेत्र में हो रही भर्राशाही एवं अनियमितताओं की भी जांच की मांग की गई है। बताया जाता है कि, डिप्टी रेंजर को ही देवगढ़ वन परिक्षेत्राधिकारी का प्रभार सौंप दिया गया है जो वन परिक्षेत्र का प्रबंधन करने में नकारा सिद्ध हुए हैं।

aS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours