तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस पार्टी को सच को झूठ और झूठ को सच साबित करने वाली पार्टी बताया हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा फेंक न्यूज़ को लेकर केवल अपनी सच्चाई की पोल खुलने के डर से फेक न्यूज़ कमिटी का गठन करने और अपने ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सदन में दिए गए लेखा जोखा को फेक न्यूज़ साबित करने पर बधाई देते हुए स्पष्टिकरण मांगा हैं कि क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदन में भी झूठ बोलते हैं गलत आंकड़े प्रस्तुत करते हैं क्या? कांग्रेस को बताना चाहिए।
दरअसल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमे बाकायदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सदन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मीडिया को एक वर्ष में 1 अरब 72 करोड़ रुपये प्रचार के लिए दिए जाने की बात कही गयी हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अधिकृत ट्वीटर हैंडलर से ट्वीट कर मुख्यमंत्री द्वारा सदन में दिए गए उक्त डेटा को फेक करार दिया गया हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि हम तो हमेशा से कहते रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी झूठे दावे और झूठे वादे करने वाली पार्टी है आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने साबित कर दिया कि कांग्रेस झूठी है और जैसा कि कांग्रेस ने ही अपने मुख्यमंत्री के वक्तव्य पर फेंक न्यूज़ का तमगा लगा क्रॉस कर दिया है इसका तात्पर्य कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री को भी फेक मानती हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस नेताओं और फेक न्यूज़ कमिटी से कहा है कि फेक न्यूज़ के जनक और फेक न्यूज़ फैलाने वाले कांग्रेस में ही है जो अपनी नाकामी छुपाने और जनता को भ्रमित करने फेक न्यूज फैलाने का काम करते हैं। बीते दिनों प्रियंका वाड्रा जी ने भी फेक न्यूज़ फैलाई थी और उन्हें 10 मिनट में ही ट्रोल होने पर अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा था। कांग्रेस नेताओं के ऐसे ही अनेक उदाहरण है जिसपर कांग्रेस की फेक न्यूज़ कमिटी को गंभीरता से काम करना चाहिए और पहले अपना घर सुधारना चाहिए।
as

+ There are no comments
Add yours