तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा तहसीलदार खड़गवां से प्राप्त प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत रतनपुर के मोहल्ला झरनापारा में कुल 13 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम पंचायत रतनपुर के मोहल्ला झरनापारा से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 30.04.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में कोटेया ग्राम की सीमा, पश्चिम दिशा में खोमरा झुरखा, उत्तर दिशा में पटेलपारा रतनपुर तथा दक्षिण दिशा में बोड़ेमुड़ा ग्राम की सीमा तक क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों का उक्त क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में सुधीर खलखो, तहसीलदार खड़गवां, (मो.नं. 8319560534) को नियुक्त किया जाता है
as

+ There are no comments
Add yours