शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज को दिशा दिखाता है – दिनेश पटेल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरोनाफाइटर टीम लोरमी के द्वारा समस्त शिक्षक एवं संकुल समन्वयक खुड़िया के विशेष सहयोग से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 45 वे सप्ताह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में विनय मोहन भट्ट एम आई एस कोरिया एवं विशिष्ट अतिथी के रूप में दिनेश पटेल बीईओ पुसौर रायगढ़ शामिल हुये। प्रतियोगिता के स्पांसर के रूप में विनोद सिंह राजपूत शैक्षिक समन्वयक खुड़िया के द्वारा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 501 रु ,301रु एवं 201रु की राशि पुरस्कार स्वरुप बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए दिया गया।मुख्य अतिथि ने विनय मोहन भट्ट ने विभिन्न तकनीको के माध्यम से अलग अलग विषयों पर ऑनलाइन कार्यक्रम संचालित करने के लिए विकास खंड लोरमी की सराहना की एवं बच्चों को भी ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रेरित किया ।

कोरोना काल में पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए लोरमी विकासखंड की सराहना की।विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल दिनेश पटेल ने भी कोरोना काल मे बच्चों को पढाई से जोड़कर लगातार ऑनलाइन कक्षाये जारी रखने के लिए जिला मुंगेली विकासखण्ड लोरमी की प्रशंसा की । उन्होंने पढ़ाई जीवन से सम्बंधित बातो को साझा किए। साथ ही अपने विकास खंड में संचालित विभिन्न कार्यो से सभी को अवगत कराये। रामकुमारी देवांगन जिला कोरबा ने कोरोना के ऊपर शानदार गीत प्रस्तुत की। साथ ही अन्नपूर्णा सिंह परिहार शिक्षिका के द्वारा भी सुमधुर जस गीत प्रस्तुत किया गया ।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 90 प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उपयोग menti.com के माध्यम से किया जिसमें से प्रथम 10 स्थान पर आने पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है परमानंद साहू
(प्रथम स्थान)राजनांदगांव , कु.अंशिका (द्वितीय स्थान)कबीरधाम,हेमंत कुमार (तृतीय स्थान)मुंगेली, श्वेता यादव, हर्षिता यादव यस शर्मा ,कोमल जायसवाल , मुंगेली मोनिका कोरबा , हिना साव, जिस्टी आभार प्रदर्शन कोर कमिटी सदस्य अभिजीत तिवारी ने किया । कार्यक्रम के संरक्षक बीइओ डी एस राजपुत बी ई ओ लोरमी एवं पढ़ाई तुंहर द्वार नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश तिवारी ए बी ई ओ लोरमी शामिल हुए ।कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी उपाध्याय शिक्षिका के द्वारा किया गया। आयोजन पढ़ई तुंहर दुआर कोर कमिटी लोरमी के द्वारा किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours