लाकडाउन को हल्के में ले रहे लोग, एैसे टूटेगी कोरोना की चैन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


एक ओर जिले में कोविड-19 कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है वहीं पर जिले में 11 अप्रैल से लगे लाॅकडाउन के बावजूद बैकुन्ठपुर आमजन बहुत हल्के से ले रहे हैं। जिस पर जानकारो का कहना है कि इसका दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है।

केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बनती है आम जनता को भी कोरोना की चैन को तोड़ने और कम करने के लिए आगे आना होगा। परंतु जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर सहित आसपास क्षेत्रो में गत दिनों एक ऐसा मामला आया कि जब जिला प्रषासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

ज्ञात हो की कोरोना महामारी से निपटने की जद्दोजहद के बीच जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ लाकडाउन लगाया है। इस दौरान शादियों में 10 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई है। लेकिन लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। किराना दुकानदारों को केवल होम डिलीवरी किए जाने कि छूट मिली है। परंतु में सडको पर लोग कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

कलेक्टर एसएन राठौर के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जरुरी है कि बैकुन्ठपुर विकासखण्ड अंर्तगत आने वाले सभी जिम्मेदारो को मोर्चा सम्हालना होगा। ताकि प्रदेष सरकार के द्धारा लगाया गये लाकडाउन का सार्थक परिणाम सामने आ सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours