बस स्टैंड बना नषाखोरो का अडडा, पुलिस कार्यवाई की जरुरत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुन्ठपुर का बस स्टैन्ड लाकडाउन में नषाखोरो के लिए सुरक्षित अडडा बना हुआ है। महामारी काल में कडे लाकडाउन होने के बावजूद दिन भर स्टैंन्ड के अंदर और बाहर नशेड़ी मंडराते देखे जा सकते हैं। इन लोगो के द्धारा जिला मुख्यालय में ही कानून पर सवालिया निषान लगा दिया है। न तो इन्हे महामारी का भय और न ही कानून का डर ही नजर आ रहा है।
इन दिनो में किसी की रोक-टोक न होने से नशेड़ी बेफिक्र होकर यहां बैठ कर नशा करते हैं। इसका मंजर प्रतिदिन सुबह स्टेंन्ड में देखा जा सकता है। जहा पीकर खुले शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के बचे अवशेष और माचिस की तिलियां पड़ी नजर आती हैं। देखना है आगामी दिनो में कानून को धता बताने वाले इन लोगो पर कानून का डण्डा कब चलता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours