तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले के कलेक्टर एसएन राठौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सैंपल टेस्टिंग के समय अपना सही पता व मोबाइल नंबर की जानकारियां प्रदान करें, ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सैंपल टेस्टिंग में गलत पता व गलत मोबाइल नंबर देने पर अब कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि सैंपल देते समय गलत पता व मोबाइल नंबर देने के कारण संक्रमित व्यक्ति को न तो उपचार मिल पाता है और न ही वह होम आइसोलेशन में रहता है। जिसकी वजह से वह स्वयं संक्रमित होता ही है, दूसरों को भी संक्रमित करता है। कलेक्टर ने कहा कि सैंपल टेस्टिग के दौरान गलत पता व मोबाइल नंबर देने से कान्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावित होता है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।
इसमें कोविड-19 पाजिटिव मरीज से संपर्क स्थापित कर मरीज व उनके संपर्क में आने वाले उनके स्वजनों व अन्य संभावित संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में समस्त जानकारियां एकत्र की जाती हैं। इसके माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों के स्वास्थ्य संकेतकों, दवाइयों इत्यादि की जानकारी ली जाती है तथा आवश्यकता पड़ने पर हास्पिटल में भर्ती किए जाने के लिए एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन यह देखा जा रहा है कि कान्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान सैंपल देते समय कुछ लोगों द्वारा अपना गलत पता, मोबाइल नंबर दिया जा रहा है।
जिससे कान्टेक्ट ट्रेसिंग करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वयं मरीज को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने व अनावश्यक विलंब होने से मृत्यु होने की भी आशंका बनी रहती है। इनका यह कृत्य मोहल्ले व क्षेत्र में संक्रमण में होने वाली वृद्घि का भी कारक है। कलेक्टर ने समस्त नागरिकों से अपील है कि सैंपल टेस्टिंग के समय अपना सही पता व मोबाईल नंबर की जानकारियां प्रदान करें। गलत जानकारियां प्रदान करने वाले लोगों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours