कोविड हॉस्पिटल व केयर सेंटर की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा जिले में स्थापित कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर की सतत निगरानी एवं अस्पताल प्रबंधन से समन्वय करते हुए कोविड मरीजों का समुचित इलाज एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। आदेश अनुसार अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट बैकुण्ठपुर सुखनाथ अहिरवार को ई.सी.टी.एच. कोविड हास्पिटल, कंचनपुर के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसी तरह एसडीएम बैकुण्ठपुर एस. एस. दुबे, को एस.ई.सी.एल. कोविड केयर सेंटर, रीजनल हास्पिटल चरचा, एसडीएम खड़गवां-चिरमिरी पी. व्ही. खेस्स, को एस.ई.सी.एल. कोविड केयर सेंटर, रीजनल हास्पिटल चिरमिरी, तथा एसडीएम मनेन्द्रगढ़ नयन तारा सिंह तोमर, को एस.ई.सी.एल. कोविड केयर सेंटर, सेन्ट्रल हास्पिटल मनेन्द्रगढ़ की नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कोविड सेंटर की सतत निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours