
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में कोरोना संक्रमण के बीच कलेक्टर एस एन राठौर ने कोविड टीकाकरण की धीमी गति को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्डधारियों के हितग्राहियों का टीकाकरण एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमाबिर्ड मरीजों के टीकाकरण की गति जिले में अच्छी नहीं हैं। इसे हम सबको मिलकर तेजी प्रदान करना है। यह केवल प्रशासन के भरोसे नहीं हो सकता। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि गण, समाजसेवी संगठन के सदस्य, मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं, सभी समाजों के मुखिया, सभी पंथ एवं धर्म गुरुओं सहित गणमान्य नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा। इसके लिए सभी से आग्रह है कि आप अपने-अपने क्षेत्रों में अपने आसपास टीकाकरण के लिए पात्रधारी लोगों को प्रेरित करें।
टीकाकरण ही कोरोना से बचनें का उपाय
कलेक्टर एस एन राठौर ने कहा कि सभी वैक्सीन को लेकर कही जा रही अफवाहों एवं भ्रामक प्रचार से बचें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वर्तमान समय में कोरोना से बचने एवं संक्रमण की गति में कमी लानें के लिए टीकाकरण एक मात्र प्रभावी एवं प्रमाणिक उपाय हैं। अपने नजदीकी स्थित टीकाकरण केंद्र जाकर टीका अवश्य लगाएं। हम सब की सतर्कता एवं जागरूककता से ही कोरोना से बचा जा सकता हैं। इसके साथ ही लॉकडॉउन के दौरान अपने आसपास के गरीब निर्धन व्यक्तियों की यथा संभव मदद अवश्य करें।
नही पहुॅचे पहले दिन लोग टिका केन्द्रो पर
18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्डधारियों हितग्राहियों के टीकाकरण संबंध में मिली जानकारी पहले दिन 8 टीकाकरण केंद्रों में महज कुल 128 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें बैकुन्ठपुर में 34, खडगवा में 30, मनेन्द्रगढ 28, सोनहत 17, गोदरीपारा में 10 व हल्दीबाडी में 9 लोगो को प्रशासन अपनी तमाम शक्ति लगाकर टिकाकरण केन्द्रो तक ला सका। वही पर जिले के दो टिकाकरण केन्द्र जनकपुर व डोमनहिल में बोहनी तक नही हो सका।
as

+ There are no comments
Add yours