महात्मा गांधी उद्यान में एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

वृक्षारोपण से एक नहीं अनेक लाभ प्राप्त होते हैं इससे पर्यावरण व सामाजिक लाभ जहां प्राप्त होते हैं वहीं आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है वृक्ष मूल्यवान संपदा है धरती पर जीवन प्रदान करने में ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने का मुख्य साधन वृक्ष ही हैं घनश्याम सिंह महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र ने महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष में एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र जीएम कंपलेक्स स्थित महात्मा गांधी उद्यान मैं सामूहिक रूप से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष वायु प्रदूषण कम करने में हमारी सहायता कर पर्यावरण को जहां शुद्ध रखते हैं वही जल शुद्धि में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक डीके बेहरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में प्रकाश डाला इस अवसर पर संयुक्त सलाहकार मंडल व वेलफेयर बोर्ड मेंबर बजरंगी शाही राजेश महाराज राजेश पांडे लिंगराज नायक नासिर खान राजू सलीम नूरुद्दीन देशमुख रामकुमार लालचंद मुस्ताक अली की सहभागिता रही वहीं विभाग प्रमुख के रूप में गोपाल सिंह एसएस सिन्हा विभूति कुमार राय मलय बोस राजीव सलोमन व अन्य ने भी आयोजन मे शामिल हुए

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours