तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
ग्राम चिरमी में निर्मित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भवन एवं सेड होने के बाद भी धान खरीदी नही होने की के संबंध में कोरिया कलेक्टर को सरपंच व सचिव सहित समस्त ग्राम वासियों ने पत्र लिखकर मांग की है कि खंडगवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरमी के सड़क पारा में विगत 5 से 6 वर्ष पूर्व से धान की खरीदी हेतु भवन एवं चबूतरा सेड निर्माण कराया गया है तथा ग्राम चिरमी का धान खरीदी ग्राम बंजारीडाढ में किया जाता है जबकि चिरमी से बंजारीडाढ की दूरी 50 से 55 किलोमीटर है जिससे ग्राम चिरमी इंदरपुर खंदौरा के हजारो किसानों को धान बीज विक्रय एवं क्रय करने में काफी असुविधा होती है इसलिए वर्ष 2020.21 में धान खरीदी का कार्य ग्राम चिरमी में ही कराया जाए।
चिरमी के ग्राम वासियों ने चिरमी में ही धान खरीदी शुरू करने की कलेक्टर से की मांग
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours