तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
खंडगवा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत इंदरपुर, खदौरा व चिरमी के पटवारियों के द्वारा गिरदावरी कार्य में अनियमितता करने के संबंध में कोरिया कलेक्टर को पत्र के माध्यम से शिकायत की गई है। अपनी शिकायत में ग्राम वासियों ने सामूहिक आवेदन कर कहा है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरदावरी का कार्य हल्का पटवारी के द्वारा किया गया है जिसमें अत्यधिक किसानों के फसल रकबे को कम कर दिया गया है । जिससे हम सभी किसान परेशान हैं और धान की बिक्री नहीं कर पाएंगे या करेंगे भी तो इतनी अल्प मात्रा में होगी जिससे किसान का कोई लाभ नहीं होगा । किसानो का कहना है कि बैंक के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड से लिया गया ऋण भी हम चुकता नहीं कर पाएंगे । पटवारियों के द्वारा हस्ताक्षर नहीं करने से हम किसान राजीव गांधी किसान योजना का फार्म भी नहीं भर पा रहे है। हम सभी किसान बहुत परेशान हैं । पटवारियों के इस तरीके के कार्यो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उन पर सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए।

+ There are no comments
Add yours