संसदीय सचिव ने बैकुन्ठपुर बाजार को दो पालियो में लगाने कलेक्टर को लिखा पत्र

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं इससे हो रही मृत्यु के बाद बैकुंठपुर विधायक एवं संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर कहां है कि बैकुंठपुर में लगातार कोरोना पाजेटिवो की संख्या बढ़ रही है जिसकेे कारण होने वाले मृत्यु की संख्या भी बढ़ रही है कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बाजार में भीड़ कम करने की आवश्यकता है। इस उद्देश्य से बाजार में स्थित दुकानों को 2 वर्ग में व्यवस्थित कर दुकानों का संचालन दो पालियों में कराया जाए । गौरतलब हो कि बैकुंठपुर में विगत 4 दिनों में 3 मौत के बाद शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त है इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही ठोस निति बनाकर निर्णय लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours