धनोरा की दुःखद घटना प्रदेश सरकार की कलंक गाथा : विष्णु देव साय

Estimated read time 0 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि धनोरा का मामला पीड़ादायक व दुःखद है ।प्रदेश सरकार के गंभीर विषयो पर उदाशीनता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है । गरीब परिवार की बेटी उसके साथ हुई हैवानियत के कारण असमय मौत को गले लगाने पर मजबूर हुई यह भूपेश सरकार की असफलता है सरकार पर कलंक है ।उन्होंने कहा कि जब मामला पुलिस तक पहुंच गया था तो पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नही दिखाई और मामला को रफा दफा करने में लगे रहे जिसका परिणाम हुआ कि पीड़िता के पिता ने भी न्याय नही मिलने के कारण मौत को गला लगाने की कोशिश की जो बहुत ही दुखदायी है।
श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जिन पुलिस वालों ने गरीब परिवार के साथ अन्याय किया उन्हें तत्काल निलंबित कर न्यायिक जांच कराई जाए । मुख्यमंत्री का न्याय का नारा खोखला साबित हुआ और पुलिस महानिदेशक तत्काल स्थिति संभाले केवल अखबारों की सुर्खियां वाले बयान देकर अपने कर्तव्य से विमुख न होवें । प्रदेश में आदिवासियों के साथ लगातार होती घटना शंका को जन्म दे रही है । राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ की अपनी निक्कमी प्रदेश सरकार को जगाने के कुछ तो कदम उठाये ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours